You are currently viewing Daily Current Affairs 19 Feb, 2023 in Hindi
unchiudaan current affairs

Daily Current Affairs 19 Feb, 2023 in Hindi

Daily Current Affairs 19 Feb, 2023 in Hindi

Daily Current Affairs 19 Feb, 2023 in Hindi


  1. उत्तर भारत का पहला परमाणु संयत्र किस शहर में स्थापित किया जायेगा ? गोरखपुर,हरियाणा
    * यह शहर फतेहाबाद जिला में स्थित है ।
  2. संयुक्त राष्ट्र सामजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया गया ? रुचिरा कंबोज
    * वहीं, उत्तरी मेसिडोनिया के जान इवानोवसकी, डोमिनिकन गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थामस लैमर उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
  3. भारत किस नाम से अपना चौथा और सबसे बड़ा स्थायी अनुसंधान स्टेशन अंटार्कटिका पर स्थापित करेगा ? मैत्री-2
    * 1984 में भारत सरकार द्वारा दक्षिण गंगोत्री नाम से अपना पहला अनुसंधान स्टेशन अंटार्कटिका में स्थापित किया गया था। भारत द्वारा अब तक अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाने का श्रेय है- दक्षिण गंगोत्री, मैत्री और भारती।
  4. किस देश के साथ जनवरी 2022 में हुए समझौता के तहत 18 फ़रवरी 2023 को 12 चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया ? दक्षिण अफ्रीका
    * भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से चीतों को ग्वालियर लाया गया। भारत सरकार द्वारा अगले आठ वर्षों में वार्षिक तौर पर 12 और चीतों को लाने की योजना है।
  5. स्कूली शिक्षा के स्तर पर प्राकृत भाषा को अतिरिक्त विषय के रूप में लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ? राजस्थान
  6. बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया शो 2023 में एयर इंडिया ने किस देश के एयरबस से 250 विमान खरीदने का समझौता किया ? फ्रांस
    * देश में वर्तमान में हवाईअड्डों की संख्या 147 है।
  7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला 2023 का उद्घाटन कहाँ किया गया ? नयी दिल्ली
  8. ख़राब मौसम में पायलटों की मदद करने के लिए भारतीय वायुसेना ने कौन सा प्लेटफॉर्म तैयार किया ? वायुलिंक
    * इस प्लेटफॉर्म को तैयार करने के लिए भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए सिग्नल खराब होने की सूरत में रेडियो से संचार भेजा जा सकता है।
  9. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक 108 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया ? बेन स्टोक, इंग्लैण्ड
  10. अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले टीम का हिस्सा रहे किस फुटबॉलर का निधन हो गया ? तुलसीदास बलराम

Q 2877.वर्ल्ड गवर्नमेंट शिखर सम्मेलन 2023 के 10वें संस्करण का आयोजन कहाँ हुआ ? (C) दुबई

(A) मुंबई (B) नई दिल्ली (C) दुबई (D) टोक्यो

सवाल आपके लिए …..जवाब कमेंट बॉक्स में दें ! (उत्तर अगले सेट में)

Q 2878.एयर इंडिया ने किस देश के बोईंग से 220 विमान खरीदने का समझौता किया ?

(A) ब्रिटेन (B) रूस (C) फ्रांस (D) अमेरिका

By Dr. Jyoti Kumari

(Director,Unchiudaan)


Daily Current Affairs 18 Feb, 2023 in Hindi


Unchi Udaan

Unchi Udaan is the Best Website for BPSC, SSC, Railway, or any General Competition. Follow this site and Unchi Udaan Facebook Page and get regular Questions, Guide, help and Exam Tips.