You are currently viewing Daily Current Affairs 24 June,2022 in Hindi
unchi udaan

Daily Current Affairs 24 June,2022 in Hindi

Daily Current Affairs 24 June, 2022 in Hindi

Daily Current Affairs 24 June, 2022 in Hindi

Visit Current Affairs Page. You can Download all Current Affairs in PDF format on our Free download

  1. किस राज्य के सार्वजनिक परिवहन “मो बस” सेवा को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया ? ओडिशा
    * कोविड-19 से बेहतर तरीके से उबरने में इसकी भूमिका और प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
  2. दिल्ली में आयोजित एशियाई साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में सीनियर वर्ग की स्प्रिंट स्पर्धा में रजत जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने ? रोनाल्डो सिंह लैटोंजम
    * एशियाई साइक्लिंग चैंपियनशिप के इतिहास में सीनियर वर्ग में किसी भारतीय साइकिलिस्ट ने पहली बार रजत पदक जीते तथा इस चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाले ये पहले भारतीय राइडर बने।
    * पदक तालिका में जापान 18 स्वर्ण,7 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहा।दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया 12 स्वर्ण,14 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ रहा।
    * भारत 2 स्वर्ण,6 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।
  3. रुमेली धर किस खेल से संबंधित है जिन्होंने हाल ही में खेल से सन्यास लिया ? क्रिकेट
  4. किस देश ने अपना पहला स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट ‘नूरी’ लांच किया ? दक्षिण कोरिया
  5. द इकनॉमिस्ट मैगजीन द्वारा जारी वार्षिक वैश्विक लिवेबिलिटी सूचकांक 2022 में कुल 172 शहरों में शीर्ष स्थान किस शहर को मिला ? वियना,ऑस्ट्रिया
    * दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः कोपेनहेगेन और ज्यूरिख है।
    * सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे कम रहने योग्य शहरों में सबसे नीचे (172 वे स्थान) है।
    * दिल्ली का स्थान 112वां है।
  6. राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की 26वीं बैठक 2022 में कहाँ आयोजित हुई ? रवांडा
    * भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया।
  7. राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन 2022 कहाँ आयोजित हुआ ? नयी दिल्ली
    * भारत में प्रमुख बाजरा उत्पादक राज्यों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।
    * भारत दुनिया में बाजरा का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
    * 2023 को मिलेट्स (बाजरा) अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष भी घोषित किया गया है।
  8. चर्चा में रहा केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ? मणिपुर
    * यह दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। यहाँ नृत्य करने वाला विलुप्तप्राय हिरण ‘सांगई’ पाया जाता है।
  9. इसरो का नया संचार उपग्रह ‘जीसैट-24’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कहाँ से किया गया ? कोउरू,फ्रेंच गुयाना
    * फ्रांसीसी कंपनी एरियनस्पेस द्वारा संचालित एरियन-5 रॉकेट के जरिये इसका प्रक्षेपण किया गया।
  10. वीमेंस प्राइज फॉर फिक्शन अवार्ड 2022 उपन्यास – ‘द बुक ऑफ फार्म एंड एम्पटीनेस’ के लिए किसे दिया गया ? रुथ ओजेकी

Q 2696.विश्व संगीत दिवस कब मनाया गया ? (A) 21 जून

(A) 21 जून
(B) 22 जून
(C) 23 जून
(D) 24 जून

सवाल आपके लिए …..जवाब कमेंट बॉक्स में दें ! (उत्तर अगले सेट में)

Q 2697.14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2022 की मेजबानी किसने की ?

(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) भारत
(C) ब्राजील
(D) चीन

By Dr. Jyoti Kumari

(Director,Unchiudaan)



Daily Current Affairs 23 June,2022 in Hindi


Unchi Udaan

Unchi Udaan is the Best Website for BPSC, SSC, Railway, or any General Competition. Follow this site and Unchi Udaan Facebook Page and get regular Questions, Guide, help and Exam Tips.

Leave a Reply