You are currently viewing Daily Current Affairs 8 August,2022 in Hindi

Daily Current Affairs 8 August,2022 in Hindi

Daily Current Affairs 8 August,2022 in Hindi

Daily Current Affairs 8 August,2022 in Hindi

Visit Current Affairs Page. You can Download all Current Affairs in PDF format on our Free download


  1. राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में ट्रिपल जंप में 17.03 मीटर सर्वश्रेष्ठ कूद के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने ? एल्डोस पॉल,केरल
    * ट्रिपल जंप का रजत पदक भी केरल के अब्दुल्ला अबूबकर ने जीता।
  2. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 16 साल बाद किस देश की महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीती ? भारत
    * राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में महिला हॉकी में भारत का यह तीसरा पदक है।इससे पहले 006 में रजत पदक और 2002 में स्वर्ण पदक जीती थी।
  3. राष्टमंडल खेल इतिहास में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान कौन बनी ? विनेश फोगाट,हरियाणा
    * राष्टमंडल 2022 में महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में इन्होने श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को हराया।
  4. राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में महिलाओं के जैवलिन थ्रो में पदक (कांस्य) जीतने वाली पहली एथलीट कौन बनी ? अन्नू रानी, उत्तर प्रदेश
  5. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ? विश्वनाथन आनंद
    * दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पुनः रूस के अर्कडी ड्वोरकोविच को नियुक्त किया गया।
  6. वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में पदक (रजत) जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने ? सेल्वा पी थिरुमरन
  7. मिस इंडिया-यूएस 2022 का खिताब किसने जीता ? आर्या वाल्बेकर
    * मिसेज इंडिया यूएसए 2022विजेता -अक्षी जैन
  8. गाय को गोद लेने के लिए “पुण्यकोटि दत्तू योजना” शुरू करनेवाला देश का पहला राज्य कौन बना ? कर्नाटक
    * राज्य के सरकारी और निजी गोशालाओं में रह रही गायों की हालत में सुधार करने के उद्देश्य से इस योजना/पोर्टल को लांच किया गया।
  9. 2023 में मिश्र के शर्म-अल-शेख में आयोजित होनेवाले कोप-27 में किस देश का पैवेलियन का थीम “लाइफ – लाइफ स्टाइल फॉर द एन्वायरमेंट’’ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) होगा ? भारत
    * ग्लास्गो,स्कॉटलैंड में आयोजित कोप-26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘‘लाइफ’’ का विचार पेश किया था। इसके बाद इस अभियान की शुरुआत 5 जून 2022 को की गयी थी।
  10. इसरो ने 75 स्कूल की 750 छात्राओं द्वारा निर्मित अपने किस छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान को श्रीहरिकोटा से लांच किया ? आजादीसेट एसएसएलवी
    * इसरो ने तेजी से बढ़ते एसएसएलवी बाजार का बड़ा हिस्सा बनने के उदेश्य से 500 किलोग्राम तक के उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में 500 किलोमीटर तक स्थापित करने का मिशन शुरू किया है।

Q 2735.किस देश ने अपना पहला मानव रहित चंद्र मिशन “दानुरी” लांच किया ?(C) द. कोरिया

(A) पाकिस्तान
(B) उ. कोरिया
(C) द. कोरिया
(D) फिलीपींस

सवाल आपके लिए …..जवाब कमेंट बॉक्स में दें ! (उत्तर अगले सेट में)

Q 2735.चर्चा में रही साई इंग वेन किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं ?

(A) ताइवान
(B) चीन
(C) फिलीपींस
(D) स्वीडन

By Dr. Jyoti Kumari (Director,Unchiudaan)



Daily Current Affairs 7 August,2022 in Hindi

Unchi Udaan

Unchi Udaan is the Best Website for BPSC, SSC, Railway, or any General Competition. Follow this site and Unchi Udaan Facebook Page and get regular Questions, Guide, help and Exam Tips.

Leave a Reply