You are currently viewing Daily Current Affairs 21 June, 2023 in Hindi

Daily Current Affairs 21 June, 2023 in Hindi

Daily Current Affairs 21 June, 2023 in Hindi

Daily Current Affairs 21 June, 2023 in Hindi


Daily Current Affairs 20 June, 2023 in Hindi


  1. मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन 2023 में क्षेत्रीय विकास कार्य में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के साथ प्रगतिशील कार्यों के लिए सदन में सबसे ज्यादा आवाज बुलंद करने वाले श्रेणी में देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में किन्हें सम्मानित किया गया ? डॉ. शकील अहमद,बिहार
    * इस सम्मेलन में देश भर के 75 विधायकों को सम्मानित किया गया है।
  2. किन्हें साहित्यिक कार्यों और विपरीत परिस्थितियों में उनके संकल्प तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए प्रतिष्ठित जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया ? सलमान रुश्दी
  3. पहली बार प्रोफेसर कोथापल्ली जयशंकर विशिष्ट साहित्य पुरस्कार 2023 से किन्हें सम्मानित किया गया ? आचार्य एन गोपी
  4. भारत सरकार ने 19 जून 2023 को स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल कार्वेट “आईएनएस कृपाण” किस देश को उपहार में देने की घोषणा की ? वियतनाम
  5. बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” कहाँ आयोजित हुआ ? मंगोलिया
    * भारत का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स ने किया
  6. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने नौरादेही और वीरांगना दुर्गावती सेंचुरी को मिलाकर बने टाइगर रिजर्व को किस राज्य के सातवें और देश के 54वें टाइगर रिजर्व के रूप में गठन की मंजूरी दी ? मध्य प्रदेश
    * यह टाइगर रिजर्व दमोह-सागर जिलों के बीच 2339 वर्ग किमी में बनेगा,जो आकार में प्रदेश में सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा।
  7. पहली बार गोवा में अक्टूबर 2023 में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल के आधिकारिक शुभंकर का नाम क्या है ? मोगा (भैंसा)
    * 37वें राष्ट्रीय खेल में पहली बार मार्शल आर्ट “गतका” को शामिल किया गया है।
  8. स्पेसएक्स द्वारा जून 2023 में किस देश का संचार उपग्रह “सैट्रिया-1” लांच किया गया ? इंडोनेशिया
  9. चीनी ताइपे हंग एन-त्जु और लिन यू-पेई को हराकर किस भारतीय जोड़ी ने नैनटेस अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज 2023 महिला युगल खिताब जीता ? अश्विनी पोनप्पा-तनीषा क्रास्टो
  10. जून 2023 में एक लाख करोड़ का बाजार पूंजीकरण छूने वाला देश का दूसरा सरकारी बैंक कौन बना ? बैंक ऑफ बड़ौदा
    * पहला स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया था।

Q 2991.देश में पहली बार राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन 2023 कहाँ आयोजित हुआ ? (D) मुंबई

(A) जयपुर (B) नई दिल्ली (C) लखनऊ (D) मुंबई

सवाल आपके लिए …..जवाब कमेंट बॉक्स में दें ! (उत्तर अगले सेट में)

Q 2992.46 साल बाद लेबनान को हराकर दूसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 खिताब किस देश ने जीता ?

(A) वानूआतू (B) भारत (C) मंगोलिया (D) इटली

By Dr. Jyoti Kumari

(Director,Unchiudaan)



Unchi Udaan

Unchi Udaan is the Best Website for BPSC, SSC, Railway, or any General Competition. Follow this site and Unchi Udaan Facebook Page and get regular Questions, Guide, help and Exam Tips.

Leave a Reply