Tokyo Olympic 2020: At a glance,Page-3

Tokyo Olympic 2020: At a glance,Page-3

Tokyo Olympic 2020: At a glance,Page-3


टोक्यो ओलम्पिक 2020 


भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक


  1. ओलंपिक के इतिहास में भारत पहली बार 2012 लंदन ओलम्पिक में 6 पदक जीत को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक पदक जीते – 7 (1 स्वर्ण,2 रजत,4 कांस्य)
  2. नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फिल्ड (जैवलिन थ्रो) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले और व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। * इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा निशानेबाजी में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय थे।
    * यह ओलंपिक खेलों में भारत का 10वां स्वर्ण पदक है।इनमें से 8 स्वर्ण हॉकी में मिले हैं जबकि एक-एक स्वर्ण अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा के नाम रहा।
  3. मीराबाई चानू टोक्यो ओलम्पिक 2020 में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में भारोत्तोलन में रजत जीतनेवाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी।
    * स्वर्ण पदक चीन की होउ झि हुई ने जबकि कांस्य पदक इंडोनेशिया की आइशा विंडी केंटिका ने जीता।
    * इससे पहले 2000 सिडनी ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था ।
  4. रवि कुमार दहिया ओलंपिक कुश्ती में रजत जीतनेवाले दूसरे भारतीय पहलवान बने।
    * फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में विश्व चैम्पियन रूस के जावुर युगुएव से हारकर रवि कुमार दहिया ने रजत जीता।
    * इससे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीता था।
  5. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह की कप्तानी में 41 साल बाद जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीत इतिहास रचा।
    * हॉकी का स्वर्ण बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
    * इससे पहले भारत ने वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
    * ओलंपिक में पुरुष हॉकी में सर्वाधिक पदक (8 स्वर्ण,1 रजत और 3 कांस्य) जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया,इससे पहले सर्वाधिक 11 पदक जीतने का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम था।
  6. पी वी सिंधू ओलंपिक में लगातार दो व्यक्तिगत पदक जीतनेवाली पहली भारतीय महिला और पदक जीतनेवाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी।
    * सिंधू ने चीन की बिंगजियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता ।
    * चीन की चेन युफेई ने चीनी ताइपे की ताई जु-यिंग को हराकर बैडमिंटन महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता।
    * सिंधू ने इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
    * पहलवान सुशील कुमार ओलम्पिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
    * साइना नेहवाल लन्दन ओलंपिक 2012 मे बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य हासिल कर बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी थी।


Tokyo Olympic 2020: At a glance,Page-2

Tokyo Olympic 2020: At a glance,Page-1


Visit – Pocket Current Affairs / Daily Current Affairs in English / Dus Ka Dum Multiple Choice Questions/ Bihar Current affairs/ Bihar Big Bang Multiple Choice Questions/ Bihar Economic Survey / CGHS/ Monthly Pocket Current Affairs April 2021 /BPSC Mains Chapter and Year Wise Analysis & others


Unchi Udaan

Unchi Udaan is the Best Website for BPSC, SSC, Railway, or any General Competition. Follow this site and Unchi Udaan Facebook Page and get regular Questions, Guide, help and Exam Tips.

Leave a Reply